
प्रेस नोट
थाना उनाव, जिला दतिया
*अपनी पुत्री पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पिता को थाना उनाव पुलिस ने 03 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया*
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी भाण्डेर श्री पूनमचंद्र यादव के मार्गदर्शन में थाना उनाव पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते अपराध क्रमांक 107/2026, धारा 109(1), 296(बी) बीएनएस के आरोपी प्रकाश दोहरे पुत्र परशुराम दोहरे, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम उनाव, थाना उनाव, जिला दतिया को दिनांक 19.06.2026 को उसके निवास स्थान ग्राम उनाव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जप्त कर ली गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय दतिया में पेश किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 19.06.2026 को फरियादिया राखी अहिरवार पुत्री प्रकाश दोहरे, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम उनाव, घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय दतिया पहुँची तथा रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सुबह लगभग 08:00 बजे बाजार गई थी। घर वापस आने पर उसके पिता प्रकाश दोहरे इस बात से नाराज हो गए कि वह बिना बताए बाजार चली गई थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके दौरान आरोपी ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। हमले में फरियादिया के चेहरे एवं जबड़े पर गंभीर चोटें आईं। प्राप्त रिपोर्ट पर थाना उनाव में अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 109(1), 296(बी) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के लगभग 03 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उनाव उनि. यतेंद्र भदौरिया, सउनि राजेश कुमार नगरची, प्रधान आरक्षक 464 मनोज अम्ब, आरक्षक 876 दीपांशु साहू, आरक्षक 124 जयदीप गुप्ता एवं आरक्षक 58 भूपेंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।