Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

नीति आयोग की ‘स्मॉल सिटी इनिशिएटिव’ में पानीपत बना देश का पायलट शहर, विकास की नई पटकथा शुरू: आयोग प्रोग्राम डायरेक्टर अन्ना रॉय विकसित भारत-2047 की दिशा में बड़ा कदम, पानीपत को मिलेगा आर्थिक विकास का नया रोड़ मैप: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ टेक्सटाइल हब से ग्रोथ इंजन तक, नीति आयोग ने पानीपत के लिए तैयार की विशेष विकास रणनीति उद्योग, रोजगार और आधारभूत ढांचे को मिलेगी नई गति, नीति आयोग ने अधिकारियों के साथ बनाई कार्य योजना भारत सरकार के नीति आयोग की प्रोग्राम डायरेक्टर अन्ना रॉय ने मंगलवार को जिला सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में स्मॉल सिटी इनिशिएटिव विषय पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने की। बैठक में नीति आयोग द्वारा विकसित भारत-2047 के विजन के तहत छोटे शहरों के सुनियोजित आर्थिक विकास, औद्योगिक विस्तार, आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने तथा क्षेत्रीय संतुलित विकास की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि नीति आयोग द्वारा देशभर के कई शहरों के अध्ययन के बाद पानीपत को पायलट शहर के रूप में चयनित किया गया है। पानीपत की मजबूत औद्योगिक पहचान, विशेषकर टेक्सटाइल एवं एमएसएमई सेक्टर, उत्कृष्ट कनेक्टिविटी तथा क्षेत्रीय आर्थिक महत्व को देखते हुए इसे इस महत्वाकांक्षी पहल में शामिल किया गया है। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से आधारभूत ढांचे, औद्योगिक गतिविधियों, पर्यावरण, नगर नियोजन, परिवहन, वित्त, जलापूर्ति, सीवरेज, रोजगार, कौशल विकास, निवेश, भूमि उपयोग तथा भविष्य की विकास परियोजनाओं से संबंधित विस्तृत आंकड़े उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इन आंकड़ों के आधार पर पानीपत के लिए एक व्यापक आर्थिक विकास योजना तैयार की जाएगी, जो अन्य छोटे शहरों के लिए भी मॉडल बनेगी। इस अवसर पर नीति आयोग की प्रोग्राम डायरेक्टर अन्ना रॉय ने कहा कि स्मॉल सिटी इनिशिएटिव का उद्देश्य छोटे शहरों की स्थानीय विशेषताओं, औद्योगिक क्षमता और मानव संसाधनों का वैज्ञानिक मूल्यांकन कर उनके लिए ऐसा विकास मॉडल तैयार करना है जो आर्थिक प्रगति, रोजगार सृजन, निवेश आकर्षित करने और बेहतर जीवन गुणवत्ता सुनिश्चित करने में सहायक बने। पानीपत अपने मजबूत टेक्सटाइल उद्योग, एमएसएमई नेटवर्क, उत्कृष्ट कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय आर्थिक महत्व के कारण इस पहल के लिए आदर्श शहर है। विभिन्न विभागों के सहयोग से तैयार होने वाला यह मॉडल भविष्य में देश के अन्य छोटे शहरों के लिए भी मार्गदर्शक सिद्ध होगा। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा की पानीपत का नीति आयोग की इस महत्वाकांक्षी पहल के लिए पायलट शहर के रूप में चयन होना जिले के लिए गर्व की बात है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयावधि में आवश्यक सूचनाएं एवं आंकड़े उपलब्ध कराएं ताकि शहर के समग्र और योजनाबद्ध विकास का मजबूत रोडमैप तैयार किया जा सके। यह पहल उद्योग, निवेश, रोजगार, आधारभूत सुविधाओं और नागरिक सेवाओं को नई दिशा देने के साथ-साथ पानीपत को विकसित भारत-2047 के विजन में एक सशक्त आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बैठक में नगर निगम आयुक्त डॉ पंकज, एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप, सिविल सर्जन विजय मलिक सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Panipat, Panipat | Jul 7, 2026

MORE NEWS

अगर नहर में लड़का-लड़की ने लगाई छलांग...
नहर किनारे खड़ी मिली कार, मौके पर पहुची पुलिस और फॉरेंसिक टीम part-2
#Faridabad 
#BPTP 
#Canal 
#PoliceInvestigation 
#CrimeBranch 
#agaracanal 
#VoiceOfFaridabad 
#voiceoffreedom

अगर नहर में लड़का-लड़की ने लगाई छलांग... नहर किनारे खड़ी मिली कार, मौके पर पहुची पुलिस और फॉरेंसिक टीम part-2 #Faridabad #BPTP #Canal #PoliceInvestigation #CrimeBranch #agaracanal #VoiceOfFaridabad #voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Jul 11, 2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात तक ली वीडियो कॉन्फ्रेंस।* 

 प्रदेश के सभी उपायुक्तों से की बात।

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को कराया परिस्थितियों से अवगत, कहा शहर में जल भराव की नहीं आएगी समस्या।

पानीपत 11 जुलाई– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी उपायुक्तों से बात की और मानसून को देखते हुए प्रशासन से सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियाँ समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जलभराव, बाढ़ तथा अन्य संभावित आपदाओं से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
        वीडियो कांफ्रेंस में डीसी डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शहर की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और कहा कि शहर की मुख्य ड्रेनेज की सफाई करवा दी गई है। यमुना क्षेत्र से लगते तटबंध और गांव का भी निरीक्षण किया गया है और लोगों को एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं। वे स्वयं भी बारिश के मौसम को देखते हुए विभिन्न स्थानों का दौरा कर रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे इस समय अलर्ट रहें।
           उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने वीडियो कांफ्रेंस के बाद संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में नालों एवं जल निकासी तंत्र की सफाई, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की निरंतर उपलब्धता, सड़क मार्गों की निगरानी तथा स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नगर निकाय के अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करने तथा नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए।
आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को राहत एवं बचाव दल, आवश्यक उपकरण, नावें, पंपिंग सेट तथा अन्य संसाधनों को पूरी तरह तैयार रखने के लिए कहा गया। साथ ही उन्होंने नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।
      डीसी ने यमुना क्षेत्र से लगते सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से यमुना में ना जाएं और ना ही नहाए। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि ज्यादा वर्षा के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित विभाग या नियंत्रण कक्ष को दें।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयास एवं जनसहयोग से मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकेगा। बैठक में निगम आयुक्त डॉ पंकज यादव, जिला परिषद की सीईओ डॉक्टर किरण सिंह, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप सिंह,एसडीएम समालखा अमित कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात तक ली वीडियो कॉन्फ्रेंस।* प्रदेश के सभी उपायुक्तों से की बात। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को कराया परिस्थितियों से अवगत, कहा शहर में जल भराव की नहीं आएगी समस्या। पानीपत 11 जुलाई– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी उपायुक्तों से बात की और मानसून को देखते हुए प्रशासन से सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियाँ समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जलभराव, बाढ़ तथा अन्य संभावित आपदाओं से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वीडियो कांफ्रेंस में डीसी डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शहर की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और कहा कि शहर की मुख्य ड्रेनेज की सफाई करवा दी गई है। यमुना क्षेत्र से लगते तटबंध और गांव का भी निरीक्षण किया गया है और लोगों को एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं। वे स्वयं भी बारिश के मौसम को देखते हुए विभिन्न स्थानों का दौरा कर रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे इस समय अलर्ट रहें। उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने वीडियो कांफ्रेंस के बाद संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में नालों एवं जल निकासी तंत्र की सफाई, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की निरंतर उपलब्धता, सड़क मार्गों की निगरानी तथा स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नगर निकाय के अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करने तथा नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए। आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को राहत एवं बचाव दल, आवश्यक उपकरण, नावें, पंपिंग सेट तथा अन्य संसाधनों को पूरी तरह तैयार रखने के लिए कहा गया। साथ ही उन्होंने नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । डीसी ने यमुना क्षेत्र से लगते सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से यमुना में ना जाएं और ना ही नहाए। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि ज्यादा वर्षा के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित विभाग या नियंत्रण कक्ष को दें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयास एवं जनसहयोग से मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकेगा। बैठक में निगम आयुक्त डॉ पंकज यादव, जिला परिषद की सीईओ डॉक्टर किरण सिंह, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप सिंह,एसडीएम समालखा अमित कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Panipat, Panipat | Jul 11, 2026