मोतिहारी में सीबीआई ने डाक अधीक्षक एसएस सुमन को 50 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।आरोप है कि उन्होंने महली पोस्ट ऑफिस में कार्यरत कर्मचारी राहुल झा से रिलीविंग के नाम पर 50 हजार रुपए मांगे थे। इसको लेकर राहुल झा ने सीबीआई से शिकायत की थी।शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की आठ से अधिक सदस्यों वाली टीम बुधवार को दो गाड़ियों से मोतिहारी पहुंची। टीम ने पोस्ट ऑफिस में ही जाल बिछाया।कर्मचारी को पैसे लेकर डाक अधीक्षक के कार्यालय में बुलाया गया था। जैसे ही एसएस सुमन ने राहुल झा से 50 हजार रुपए लिए, सीबीआई की टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया।