Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana

ग्राम पंचायत बतराहन ने लिया चिट्टा मुक्त पंचायत का संकल्प, नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली बतराहन, 26 जून। उपायुक्त महोदया के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ग्राम पंचायत बतराहन में नशा निवारण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों ने भाग लिया और क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए व्यापक चर्चा की। बैठक के दौरान सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने “चिट्टा मुक्त ग्राम पंचायत बतराहन” बनाने की शपथ ली तथा युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प दोहराया। इसके उपरांत पंचायत घर से पंजरोड तक एक जागरूकता पैदल रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने नशे के कारोबार और सेवन में संलिप्त लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जो व्यक्ति किसी भी प्रकार की नशीली गतिविधियों में शामिल हैं, वे समय रहते अपनी आदतों और गतिविधियों में सुधार लाएं। यदि भविष्य में कोई व्यक्ति नशे के कारोबार, खरीद-फरोख्त या सेवन में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर हैड कांस्टेबल विकास पठानिया, कांस्टेबल अरुण कुमार,अध्यापिका पंकज कुमारी,पटबारी रजत, पंचायत सचिव विजय कुमार, पंचायत प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा, उपप्रधान मुकेश कुमार, वार्ड सदस्य आशा राणा, रणजीत ठाकुर, सुभाष चंद, नीलम तथा मीनाक्षी सहित पंचायत के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पंचायत प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत बतराहन को नशामुक्त बनाने के लिए पंचायत स्तर पर लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। युवाओं को खेल, शिक्षा एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे, ताकि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रह सकें। उन्होंने पंचायत के सभी नागरिकों से इस अभियान को जन आंदोलन बनाने और नशे के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। बैठक का समापन नशामुक्त समाज, सुरक्षित युवा पीढ़ी और चिट्टा मुक्त ग्राम पंचायत बतराहन के संकल्प के साथ हुआ।

Himachal Pradesh, India | Jun 26, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.