
मिशन मैदान 2.0 के तहत जिला की स्पैशल सेल की टीम ने गत दिवस पकड़ी 5 किलो 177 ग्राम गांजा फूल पत्ती के मुख्य सप्लायर को किया गिरफ्तार।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन के आदेशों अनुसार नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों को पकडने के लिये चलाये जा रहे आप्रेशन मैदान-2 को सफल बनाने के लिये पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने NDPS जैसे जघन्य अपराध में सलिंप्त अपराधियों को पकडने के लिये सभी अपराध यूनिटों/थाना/चौकियों को सख्त दिशा निर्देश दिये हुये हैं। जिसके तहत कार्यवाही करते हुए स्पैशल सेल की टीम ने गत दिवस पकड़ी 5 किलो 177 ग्राम गांजा फूल पत्ती के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंचार्ज रमन चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम ने गत दिवस पकड़ी 5 किलो 177 ग्राम गांजा फूल पत्ती के साथ रामनगर जगाधरी निवासी रोहित उर्फ आर्यन पुत्र बलदेव को गिरफ्तार किया था जांच में सामने आया था कि रोहित यह गांजा फूल पत्ती डेहा कॉलोनी तीर्थ नगर निवासी करण पुत्र कदम से लेकर आया था। टीम ने कार्रवाई करते हुए करण को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।