आगामी पर्व एवं त्योहारों के अवसर पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिगत—
आज दिनांक 23.06.2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़ 01 के द्वारा बाढ़ थाना क्षेत्रांतर्गत मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन कराने हेतु जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ #शांति_समिति की बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक में पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई। तथा "बैठक में स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि मोहर्रम पर्व के दौरान डीजे के प्रयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।"
Barh, Patna | Jun 23, 2026