MP में पुलिस पर पत्थरबाजी SDM TI घायल महिला SDOP ने हांथ जोड़े 4 थानों का बल मौजूद।
दमोह जिले के हिंडोरिया गांव में पुलिस कस्टडी में मौत के आरोप से जुड़े मामले को लेकर शुक्रवार को हंगामा हो गया। मृतक शिव सिंह लोधी के शव के गांव पहुंचने के बाद भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दौरान दमोह एसडीएम सौरभ गंधर्व और पथरिया टीआई महेंद्र जंगेत को चोटें आईं, जिनका इलाज स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।
मामले के अनुसार, पुलिस ने बांदकपुर और हिंडोरिया पुलिस द्वारा जुए के अड्डे पर कार्रवाई के दौरान शिव सिंह को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि कस्टडी में शिव सिंह के साथ मारपीट हुई और बाद में उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना दी गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उनका शव मिला।
घटना के बाद चार थानों की पुलिस तैनात की गई। अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति शांत हुई और अंतिम संस्कार कराया गया। एसपी ने जांच समिति गठित कर आर्थिक सहायता देने की बात कही है।
#vindhyasamchartv #DamohNews #MadhyaPradeshNews #PoliceNews #BreakingNews
Jawa, Rewa | Sep 26, 2026