दिल्ली सरकार की नई EV नीति 2.0 के तहत 31 मार्च 2028 के बाद राजधानी में नए पेट्रोल से चलने वाले दोपहिया वाहनों का पंजीकरण नहीं होगा। वहीं, इस साल के अंत के बाद नए CNG ऑटो-रिक्शा का पंजीकरण भी बंद कर दिया जाएगा। अप्रैल 2028 से दिल्ली में बिकने वाले सभी नए दोपहिया और तिपहिया वाहन इलेक्ट्रिक होंगे। सरकार का कहना है कि यह कदम वायु प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।
#Delhi #EVPolicy #ElectricVehicle #BreakingNews