रोड़ा में करंट से मौत: 25 लाख मुआवजा, डेयरी बूथ पर सहमति, धरना समाप्त
#नोखा के रोड़ा गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से ग्रामीण नकू सिंह (50) की मौत के मामले में देर रात प्रशासन, पुलिस और ग्रामीणों के बीच सहमति बन गई। समझौते के तहत मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा और एक डेयरी बूथ दिया जाएगा। साथ ही ढीले विद्युत तारों को दुरुस्त करने और गोविंद नगर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था की जांच कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद धरना समाप्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि 11 केवी लाइन को शिफ्ट करने के लिए राशि जमा होने के बावजूद काम नहीं हुआ। उनका कहना है कि जर्जर लाइन और नीचे झूलते तारों की कई बार शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द लाइन शिफ्ट नहीं की गई तो बड़ा हादसा हो सकता है।