गिरिडीह: गिरिडीह जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता सह चैंपियनशिप-2026 में इंडोर स्टेडियम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपना दबदबा साबित किया। सीनियर कोच मुकेश कुमार और कोच रौशन कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित खिलाड़ियों ने अंडर-11 से लेकर सीनियर वर्ग तक कई प्रतियोगिताओं में विजेता और उपविजेता बनकर जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन अब राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 के लिए किया गया है, जहां वे गिरिडीह का प्रतिनिधित्व करेंगे। कोच मुकेश कुमार ने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासित अभ्यास और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेंगे।
#badminton #giridih #giridihnews