प्रेस विज्ञप्ति
किशनगंज
_____________
District Kishanganj
किशनगंज जिला अंतर्गत वाहन मालिकों एवं चालकों से अपील की जाती है कि परिवहन कार्यालय, किशनगंज तथा यातायात पुलिस, किशनगंज द्वारा 90 दिन पूर्व किए गए शमन (चालान) की राशि में 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान करने के उद्देश्य से “एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना-2026” के तहत दिनांक 12 सितंबर 2026 को किशनगंज व्यवहार न्यायालय के प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक वैसे वाहन मालिक एवं चालक, जिनका चालान किशनगंज जिला अंतर्गत 90 दिन या उससे अधिक पुराना है, वे दिनांक 07 सितंबर 2026 से 11 सितम्बर 2026 तक परिवहन कार्यालय, किशनगंज के प्रथम तल पर अथवा उपस्थित होकर अपना पंजीकरण दर्ज करा सकते हैं।
संबंधित वाहन मालिकों एवं चालकों से अपील है कि निर्धारित तिथि से पूर्व पंजीकरण कराकर “एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना-2026” का लाभ उठाएं तथा अपने लंबित यातायात चालान का निपटारा कराएं।