
गोहद थाना पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
गोहद / गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 02.08.2026 को शहीद खाँन पुत्र सौहरव खाँन उम्र 65 साल निवासी ग्राम खितोली थाना गोहद ने अपने भाई शब्बीर खान की गोली मार कर हत्या करने की रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना गोहद पर 06 नामदर्ज लोगो पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के निर्देशन में व एसडीओपी महेन्द्र कुमार गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोहद नरेंद्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी।विवेचना के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि हत्या का मुख्य आरोपी करबला के आगे गड़रोली रोड़ पर झोपड़ी में छुपा हुआ है। और भागने की फिराक मे है उक्त सूचना प्राप्त होने पर फोर्स को अवगत कराकर करबला के आगे, गड़रोली रोड़ ग्राम भग्गूपुरा से घेरा बंदी कर प्रकरण के मुख्य आरोपी फरमान खान को गिरफ्तार किया गया जिससे एक 12 बोर का देशी कट्टा जप्त किया गया आरोपी को जेआर पर गोहद न्यायालय पेश किया गया। इस दौरान निरीक्षक नरेन्द्र सिंह कुशवाह थाना प्रभारी गोहद, उपनिरीक्षक रवि तोमर, प्रधान आरक्षक सोनू कुमार, संतोष सिंह, रिपुदमन सिंह, आरक्षकगण भानु तोमर, योगेन्द्र सिंह, बृजेश शर्मा, प्रदीप तोमर, विवेक जाट, सर्वेश तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।