राहुल गांधी के समर्थन में कानपुर में कांग्रेस का धरना, पोस्टर लेकर बैठे कार्यकर्ता
कानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली परिसर में पोस्टर लेकर धरने पर बैठे।
कांग्रेस नेताओं ने छात्रों के मुद्दों और उनके अधिकारों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक दिल्ली में राहुल गांधी का धरना और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा, तब तक कानपुर में भी कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।
धरने के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
#Kanpur #KanpurNews #Congress #RahulGandhi #PawanGupta #CongressProtest #KanpurCongress #PoliticalNews #GroundZeroNews #GroundZeroNewsKanpur #कानपुर #कानपुर_न्यूज #राहुल_गांधी #कांग्रेसपार्टी