
समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 06 जुलाई 2026
टीबी मुक्त बक्सर की ओर मजबूत कदम, स्क्रीनिंग, उपचार और पोषण सहयोग पर विशेष जोर
"समय पर जांच, पूरा उपचार और बेहतर पोषण, यही है टीबी मुक्त भारत की मजबूत नींव।"
आज दिनांक 06 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में टीबी स्क्रीनिंग अभियान से संबंधित समीक्षा की गई।
जिले में टीबी स्क्रीनिंग अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए गए ताकि अधिक से अधिक लोगों की जांच कर संदिग्ध मरीजों की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित किया जा सके। स्क्रीनिंग में शिथिलता के लिए जिला यक्ष्मा पदाधिकारी को कारण पृच्छा करने हेतु निदेश दिया गया।
उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील समूहों में विशेष स्क्रीनिंग अभियान चलाने पर बल दिया गया।
टीबी मरीजों के पोषण सहयोग (फूड बास्केट) को जनभागीदारी से सशक्त बनाने हेतु सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, उद्योगों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
स्वस्थ पोषण, सफल उपचार की कुंजी है। इसी उद्देश्य से टीबी मरीजों को उपचार अवधि के दौरान पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागीय निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए टीबी स्क्रीनिंग, समयबद्ध उपचार एवं पोषण सहयोग को मिशन मोड में संचालित किया जाए।
आइए जनभागीदारी को अपनी ताकत बनाकर बक्सर को टीबी मुक्त तथा स्वस्थ जिला बनाने के संकल्प को साकार करें।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Buxar Administration #BuxarNews #buxarcity #bihar #buxarjila #buxar #topfollowers
Buxar, Bihar | Jul 6, 2026