#गुना - दिनांक 17 जुलाई को गुना में नागरिक सुरक्षा हवाई हमले एवं ब्लैकआउट मॉकड्रिल का होगा आयोजन
सचिव, गृह एवं समन्यक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भोपाल के निर्देशानुसार नागरिक सुरक्षा हवाई हमले/अंधकार एवं ब्लैक ऑउट मॉकड्रिल का आयोजन दिनांक 17 जुलाई 2026 को रात्रि 7:30 से 8.00 बजे तक दशहरा मैदान, गुना में किया जायेगा। उक्त मॉकड्रिल के दौरान रात्रि 7:45 से 7.55 बजे तक गुना के कैन्ट, दशहरा मैदान के आसपास के क्षेत्र की विद्युत प्रवाह बंद की जावेगी।
जिला प्रशासन ने आमजन से अनुरोध किया हैं कि किसी भी प्रकार अनावश्यक घबराहट (पैनिक) में न रहे। साथ ही विद्युत प्रवाह पर रोक के दौरान किसी भी प्रकार के इनवर्टर, जनरेटर, प्रकाश सामग्री आदि चालू न रखी जावे और आवश्यक सहयोग प्रदान करे।
#Guna CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner National Disaster Management Authority, India