जनता दरबार में मिली शिकायत… एसडीएम पहुंचीं क्लिनिक, जांच में सामने आई बड़ी अनियमितता!
गोपालगंज के बैकुंठपुर स्थित मीराटोला में एक कथित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जनता दरबार में मिली शिकायत के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. प्रेरणा सिंह ने औचक निरीक्षण किया।
जांच के दौरान बिना वैध निबंधन और आवश्यक चिकित्सीय योग्यता के मरीजों का उपचार किए जाने का मामला सामने आया। प्रशासन ने महिला मरीज को आवश्यक उपचार के लिए पीएचसी बैकुंठपुर भेजा।
संबंधित क्लिनिक और औषधि दुकान को नियमानुसार सील करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
⚠️ जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध अनुमति और आवश्यक योग्यता के चिकित्सा सेवाएं संचालित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#GopalganjNews #Gopalganj #Baikunthpur #BreakingNews #DistrictAdministration #SDM #HealthDepartment #AwaazTimes