गिरिडीह: जिले के धनवार स्थित यूको बैंक की शाखा में गुरुवार को पांच हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। अपराधी बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर करीब 3 से 4 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 8 से 10 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
शाखा प्रबंधक राहुल कुमार के अनुसार, दोपहर करीब 1:40 बजे पांच अपराधी बैंक में दाखिल हुए। सभी हथियारों से लैस थे। उन्होंने कर्मचारियों और ग्राहकों को हथियार के बल पर डराकर एक कमरे में बंद कर सेलोटेप से बांध दिया। इसके बाद लूटपाट कर फरार हो गए।
हैरानी की बात यह है कि बैंक से महज 100 मीटर की दूरी पर धनवार थाना स्थित है। घटना के बाद इलाके में दहशत है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
#Giridih #Dhanwar #UCOBank #BankRobbery #GiridihNews #JharkhandNews