बड़ी खबर | वैशाली के लालगंज में निर्माणाधीन NH पर बड़ा हादसा
लॉन्चर भरभराकर नीचे गिरा, 6 कर्मचारी घायल; 2 की हालत गंभीर
वैशाली के लालगंज में भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे NH-139W फोरलेन मार्ग पर गुरुवार को निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन पुल पर काम के दौरान अचानक लॉन्चर नीचे गिर गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में कई कर्मचारियों के घायल होने की सूचना है। घायलों को तत्काल लालगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां छह घायल कर्मचारियों का इलाज किया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। हादसा तकनीकी खराबी, निर्माण संबंधी चूक या किसी अन्य कारण से हुआ—इसकी जांच की जा रही है।
निर्माणाधीन परियोजना में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर भी सवाल उठे हैं। जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।
📍 लालगंज | वैशाली
#Vaishali #Lalganj #NH139W #NHAI #Bharatmala Accident BreakingNews BiharNews TirhutNews
Bihar, India | Sep 10, 2026