#जालौर: ट्रॉमा सेंटर अव्यवस्था पर वायरल ऑडियो से सियासत गरम, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग और कारोबारी के बीच हुई तीखी बातचीत
जालौर ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्थाओं को लेकर मुख्य सचेतक एवं विधायक जोगेश्वर गर्ग और ग्रेनाइट कारोबारी पदमाराम माली के बीच हुई फोन वार्ता का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ऑडियो में ट्रॉमा सेंटर में इलाज और व्यवस्थाओं को लेकर तीखी चर्चा सुनाई दे रही है। मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। वहीं जोगेश्वर गर्ग ने इसे अपनी छवि खराब करने की साजिश बताते हुए कहा कि उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। वायरल ऑडियो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Sanchore, Jalor | Jun 17, 2026