#BREAKING_NEWS
अतरौलिया उपखंड अधिकारी प्रवीन कुमार वर्मा का हुआ स्थानांतरण, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने स्थगित किया धरना
अतरौलिया (आजमगढ़): जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया क्षेत्र से बड़ी प्रशासनिक और सियासी हलचल सामने आई है। उपखंड अधिकारी (SDO) प्रवीन कुमार वर्मा का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। शासन स्तर से स्थानांतरण आदेश जारी होते ही उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अपना प्रस्तावित धरना स्थगित करने की घोषणा कर दी है।