Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

*डुमरा में बाल पंचायत गठन एवं बाल हितैषी ग्राम पंचायत पर उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित* डुमरा, सीतामढ़ी। पंचायती राज विभाग, यूनिसेफ एवं प्रथम संस्था के संयुक्त तत्वावधान तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक चंदन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में बाल पंचायत गठन एवं नियमित बैठकों के प्रभावी संचालन को लेकर जिला पंचायत संसाधन केंद्र , डुमरा में प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुखिया, पंचायत सचिव एवं कार्यपालक सहायकों को बाल पंचायत के गठन, संरचना एवं संचालन संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि बाल पंचायत की संरचना पंचायत के सभी वार्डों के प्रतिनिधित्व पर आधारित होगी। प्रत्येक वार्ड से एक किशोर एवं एक किशोरी सदस्य के रूप में चयनित किए जाएंगे, जिनकी आयु 10 से 18 वर्ष के बीच होगी। बाल पंचायत बच्चों से जुड़े मुद्दों की पहचान, समाधान एवं पंचायत स्तर पर उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी चंदन कुमार ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों के अंतर्गत बाल हितैषी ग्राम पंचायत की अवधारणा अत्यंत महत्वपूर्ण है। बाल पंचायत का गठन एवं उसका प्रभावी संचालन बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा एवं समग्र विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों से निर्धारित समयसीमा के भीतर बाल पंचायत गठन की प्रक्रिया पूर्ण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण सत्र का संचालन कार्यक्रम प्रबंधक शिव शंकर पाठक द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि बाल पंचायत के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सात विषयगत विभाग—शिक्षा, सुरक्षा, खेल एवं संस्कृति, स्वास्थ्य, पोषण, योजना तथा संचार—का गठन किया जाएगा। बाल पंचायत के संचालन एवं मार्गदर्शन के लिए ‘बाल मित्र’ का सहयोग लिया जाएगा। बाल पंचायत का कार्यकाल गठन की तिथि से एक वर्ष का होगा। यूनिसेफ व प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार ने कहा कि बाल पंचायत बच्चों को नेतृत्व, निर्णय प्रक्रिया में सहभागिता तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने का सशक्त मंच प्रदान करती है। इसके माध्यम से बच्चे पंचायत स्तर पर अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि बाल पंचायत की सक्रियता से ग्राम पंचायतों को बाल हितैषी बनाने की दिशा में ठोस प्रगति सुनिश्चित होगी तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में डीपीआरसी के नोडल पदाधिकारी शंकर कुमार मंडल, पंचायत सचिव श्रमेश भास्कर, प्रफुल्ल चंद्र भारती, कार्यपालक सहायक गोविंद कुमार, अनीश कुमार, रितु कुमारी, पुष्पलता, गुड्डी कुमारी तथा प्रथम संस्था के प्रखंड समन्वयक नवीन कुमार, मुकेश कुमार, बीरेंद्र कुमार, हरिशंकर कुमार सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Sitamarhi, Bihar | Jun 8, 2026

MORE NEWS

सीतामढ़ी: प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी
#Sitamarhi #PremiJodi #LoveMarriage #SitamarhiNews #BiharNews #BreakingNews #ViralNews #24HQLiveBihar #NewsUpdate #LocalNews #MarriageNews #LoveStory

सीतामढ़ी: प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी #Sitamarhi #PremiJodi #LoveMarriage #SitamarhiNews #BiharNews #BreakingNews #ViralNews #24HQLiveBihar #NewsUpdate #LocalNews #MarriageNews #LoveStory

Dumra, Sitamarhi | Jun 13, 2026

प्रशासन और आम लोगों के बीच हाथापाई, मौके पर तनाव का माहौल

#Bihar #ViralVideo #BreakingNews #Police #Public #BiharNews #24HQLiveBihar #NewsUpdate #ViralNews #LatestNews#latestnews #viralnews

प्रशासन और आम लोगों के बीच हाथापाई, मौके पर तनाव का माहौल #Bihar #ViralVideo #BreakingNews #Police #Public #BiharNews #24HQLiveBihar #NewsUpdate #ViralNews #LatestNews#latestnews #viralnews

Dumra, Sitamarhi | Jun 13, 2026

पटना में ज्वेलरी शॉप लूट की कोशिश नाकाम, दुकान में ही फंस गईं दो युवतियां

बिहार की राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित कुर्जी पुल के पास एक ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो युवतियां ग्राहक बनकर मां वैष्णवी ज्वेलर्स में पहुंचीं और दुकानदार से जेवरात दिखाने को कहा।

इसी दौरान एक युवती ने अचानक दुकानदार पर पेपर स्प्रे से हमला कर लूटपाट की कोशिश की। हालांकि दुकानदार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत दुकान से बाहर निकलकर शटर लॉक कर दिया, जिससे दोनों युवतियां दुकान के अंदर ही फंस गईं।

पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

#Patna #Digha #JewelleryShop #LootAttempt #CCTV #PatnaNews #BiharNews #BreakingNews #CrimeNews #24HQLiveBihar

पटना में ज्वेलरी शॉप लूट की कोशिश नाकाम, दुकान में ही फंस गईं दो युवतियां बिहार की राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित कुर्जी पुल के पास एक ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो युवतियां ग्राहक बनकर मां वैष्णवी ज्वेलर्स में पहुंचीं और दुकानदार से जेवरात दिखाने को कहा। इसी दौरान एक युवती ने अचानक दुकानदार पर पेपर स्प्रे से हमला कर लूटपाट की कोशिश की। हालांकि दुकानदार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत दुकान से बाहर निकलकर शटर लॉक कर दिया, जिससे दोनों युवतियां दुकान के अंदर ही फंस गईं। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। #Patna #Digha #JewelleryShop #LootAttempt #CCTV #PatnaNews #BiharNews #BreakingNews #CrimeNews #24HQLiveBihar

Dumra, Sitamarhi | Jun 13, 2026

*डुमरा में बाल पंचायत गठन एवं बाल हितैषी ग्राम पंचायत पर उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित* डुमरा, सीतामढ़ी। पंचायती राज विभाग, यूनिसेफ एवं प्रथम संस्था के संयुक्त तत्वावधान तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक चंदन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में बाल पंचायत गठन एवं नियमित बैठकों के प्रभावी संचालन को लेकर जिला पंचायत संसाधन केंद्र , डुमरा में प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुखिया, पंचायत सचिव एवं कार्यपालक सहायकों को बाल पंचायत के गठन, संरचना एवं संचालन संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि बाल पंचायत की संरचना पंचायत के सभी वार्डों के प्रतिनिधित्व पर आधारित होगी। प्रत्येक वार्ड से एक किशोर एवं एक किशोरी सदस्य के रूप में चयनित किए जाएंगे, जिनकी आयु 10 से 18 वर्ष के बीच होगी। बाल पंचायत बच्चों से जुड़े मुद्दों की पहचान, समाधान एवं पंचायत स्तर पर उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी चंदन कुमार ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों के अंतर्गत बाल हितैषी ग्राम पंचायत की अवधारणा अत्यंत महत्वपूर्ण है। बाल पंचायत का गठन एवं उसका प्रभावी संचालन बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा एवं समग्र विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों से निर्धारित समयसीमा के भीतर बाल पंचायत गठन की प्रक्रिया पूर्ण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण सत्र का संचालन कार्यक्रम प्रबंधक शिव शंकर पाठक द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि बाल पंचायत के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सात विषयगत विभाग—शिक्षा, सुरक्षा, खेल एवं संस्कृति, स्वास्थ्य, पोषण, योजना तथा संचार—का गठन किया जाएगा। बाल पंचायत के संचालन एवं मार्गदर्शन के लिए ‘बाल मित्र’ का सहयोग लिया जाएगा। बाल पंचायत का कार्यकाल गठन की तिथि से एक वर्ष का होगा। यूनिसेफ व प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार ने कहा कि बाल पंचायत बच्चों को नेतृत्व, निर्णय प्रक्रिया में सहभागिता तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने का सशक्त मंच प्रदान करती है। इसके माध्यम से बच्चे पंचायत स्तर पर अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि बाल पंचायत की सक्रियता से ग्राम पंचायतों को बाल हितैषी बनाने की दिशा में ठोस प्रगति सुनिश्चित होगी तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में डीपीआरसी के नोडल पदाधिकारी शंकर कुमार मंडल, पंचायत सचिव श्रमेश भास्कर, प्रफुल्ल चंद्र भारती, कार्यपालक सहायक गोविंद कुमार, अनीश कुमार, रितु कुमारी, पुष्पलता, गुड्डी कुमारी तथा प्रथम संस्था के प्रखंड समन्वयक नवीन कुमार, मुकेश कुमार, बीरेंद्र कुमार, हरिशंकर कुमार सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे। - Sitamarhi News