
पीएम नरेंद्र मोदी को भेजा गया....
प्रति,
माननीय प्रधानमंत्री महोदय, जी, भारत सरकार, नई दिल्ली।
द्वारा श्रीमान कलेक्टर महोदयव रायपुर (ग)
विषयः पूर्व सैनिक सीएपीएफ, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो जी के विरूद्ध दर्ज एफ.आई. आर. की निष्पक्ष जांच के उपरान्त ही अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि श्री रामकुमार टोप्पो जी एक सम्भौनित सीएपीएफ, पूर्व सैनिक हैं, जिन्होंने देश की सेवा करते हुए अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन किया है। उन्हें महामहिम राष्ट्रपति द्वारा वीरता पदक से सम्मानित किया जा चूका है। इसके अतिरिक्त केंद्रिय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक द्वारा भी उन्हें अनेक अवसरों उपलब्धियों पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कई बार पदकों प्रशस्ति पत्र से सम्मानीत किया गया है ऐसा अनुशासित एवं राष्ट्रसेवा को समर्पित व्यक्ति हमारे देश और विभाग के लिए गौरव रहा है।
वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ राज्य की सीतापुर विधान सभा क्षेत्र, कमांक 11 से निर्वाचित विधायक हैं। अपने सार्वजनिक जीवन एवं जनप्रतिनिधि के रूप में कार्यकाल के दैरान उन्होंने सदैव जनहित, पारदर्शिता एवं विकास को प्राथमिकता दी है। लगभग ढाई वर्षों से अधिक के विधायक कार्यकाल में उन पर किसी प्रकार का विवाद, भ्रष्टाचार अथवा किसी प्रकार के व्यक्तिगत प्रकृति का कोई गंभीर आरोप नहीं है।
श्री रामकुमार टोप्पो जी एक पूर्व सैनिक सीएपीएफ, होने के साथ-साथ समाज के कमजोर, वंचित एवं आदिवासी वर्गों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। वे आपके विकसित भारत के संकल्प को घरातल पर उतारने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं तथा जनसेवा को अपना सर्वोच्च दायित्व मानते हैं। ऐसे प्रतिष्ठित एवं सम्मानित जनप्रतिनिधि के विरूद्ध बिना पर्याप्त तथ्यों, साक्ष्यों एवं निष्पक्ष जांच के एफ.आई.आर. दर्ज होना अत्यंत दूर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है। इससे न केवल उनकी प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है, अपितु उनके समर्थकों, पूर्व सैनिक सीएपीएफ, परिवार एवं क्षेत्र की जनता की भावनाएँ भी आहत हुई है।
इसके अतिरिक्त, यह संज्ञान में आया है कि आरोप लगाने वाले पक्षकारों द्वारा प्रशासनीक पद पर होते हुए, संगठीत होकर प्रशासनीक कार्यों की अव्हेलना कर प्रदेश की जनता को परेशान किया जा रहा है तथा बिना पर्याप्त तथ्यों, साक्ष्यों एवं निष्पक्ष जांच के, सीएपीएफ, पूर्व सैनिक माननीय विधायक श्री रामकुमार टोप्पो जी की गिरफ्तारी हेतु प्रदेश शासन पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है जो पूर्णतः अनुचित है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस प्रकरण में आरोप लगाने वाले पक्षकारों द्वारा संगठीत होकर प्रदेश की जनता के राजस्व संबंधि कार्यों को रोककर शासन पर अनुचित दबाव बनाए जाने के मामले में उचीत कार्यवाही हेतु हस्तक्षेप करें। साथ ही प्रभावित प्रदेश की जनता से राजस्व संबंधित राजस्व कार्यों का सुचारू परिचालन सुनिश्चित कराते हुए, इस गंभीर मामले की निष्पक्ष जांच उपरान्त ही दर्ज एफ.आई.आर.
पर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित कराने की कृपा करें। आग्रह,
सूचनार्थ..
माननीय गृहमंत्री महोदय, जी भारत सरकार माननीय मुख्यमंत्री महोदय, जी छत्तीसगढ़ शासन माननीय उपमुख्यमंत्री गृहमंत्री, जी महोदय, छत्तीसगढ़ शासन
माननीय राजस्व मंत्री महोदय, जी छत्तीसगढ़ शासन
2026
भवदिया
03/06/26
एक्स पैरामिलिट्री सीएपीएफ वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़