पुनौराधाम पहुंचे मुख्यमंत्री Samrat Choudhary
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को सीतामढी जिले का दौरा कर क्षेत्र के सांस्कृतिक और आर्थिक विकास को नई गति दी। इस दौरान उन्होंने पुनौराधाम में धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने के साथ-साथ जिले को कुल 218 करोड़ रुपये की 83 विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। दौरे की शुरुआत में मुख्यमंत्री दोपहर लगभग 12 बजे माता सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम पहुंचे। वहां उन्होंने गर्भगृह से माता सीता, भगवान श्रीराम और लक्ष्मण जी की प्रतिमाओं को अस्थायी सीताराम काष्ठ मंडपम में स्थापित करने के अनुष्ठान में शिरकत की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती में भाग लिया तथा 'भगवान सियावर रामचंद्र' का जयकारा लगाकर परिसर को भक्तिमय माहौल से भर दिया।
#SamratChoudhary #BiharNews #Sitamarhi #PunauraDham #MataSita #BiharDevelopment #BiharPolitics #SitamarhiNews #BiharProgress #SamratChoudharyInSitamarhi #SpiritualBihar #SitaJanmabhoomi #PunauraDhamSitamhari #ramsitainpunauradham #ramjanakimandapam #punauaradhampranpratishtha #dm_sitamarhi - Belsand News
पुनौराधाम पहुंचे मुख्यमंत्री Samrat Choudhary
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को सीतामढी जिले का दौरा कर क्षेत्र के सांस्कृतिक और आर्थिक विकास को नई गति दी। इस दौरान उन्होंने पुनौराधाम में धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने के साथ-साथ जिले को कुल 218 करोड़ रुपये की 83 विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। दौरे की शुरुआत में मुख्यमंत्री दोपहर लगभग 12 बजे माता सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम पहुंचे। वहां उन्होंने गर्भगृह से माता सीता, भगवान श्रीराम और लक्ष्मण जी की प्रतिमाओं को अस्थायी सीताराम काष्ठ मंडपम में स्थापित करने के अनुष्ठान में शिरकत की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती में भाग लिया तथा 'भगवान सियावर रामचंद्र' का जयकारा लगाकर परिसर को भक्तिमय माहौल से भर दिया।
#SamratChoudhary #BiharNews #Sitamarhi #PunauraDham #MataSita #BiharDevelopment #BiharPolitics #SitamarhiNews #BiharProgress #SamratChoudharyInSitamarhi #SpiritualBihar #SitaJanmabhoomi #PunauraDhamSitamhari #ramsitainpunauradham #ramjanakimandapam #punauaradhampranpratishtha #dm_sitamarhi