
निजी बसों के परमिट के विरोध में रोडवेज-कर्मियों का प्रदर्शन:सिरसा में GM को सौंपा मांगपत्र; 21-22 को चक्का जाम की चेतावनी...
सिरसा सहित प्रदेशभर में लोकल रूटों पर निजी बसों को परमिट देने के प्रस्ताव के विरोध में शुक्रवार को रोडवेज यूनियन कर्मचारियों ने सिरसा बस स्टैंड परिसर में रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के फैसले के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोडवेज जीएम के माध्यम से परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इसमें प्रस्तावित निजी बस परमिट का फैसला वापस लेने, रोडवेज के बेड़े में नई बसें शामिल करने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की गई।
डिपो प्रधान पृथ्वी चाहर ने कहा कि परिवहन मंत्री और उच्च अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में रोडवेज के बेड़े में 500 नई साधारण और एसी बसें शामिल करने की बात कही गई थी। इसके बाद अचानक लोकल रूटों पर निजी बसों को नए परमिट देने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और आमजन सरकार के इस निर्णय का विरोध कर रहे हैं।
चाहर ने कहा कि सरकार नए रूट शुरू करने के साथ 500 इलेक्ट्रिक बसें लाने की तैयारी कर रही है। इन रूटों पर निजी बसों के बजाय रोडवेज की बसें चलाई जानी चाहिए, ताकि सरकारी परिवहन व्यवस्था मजबूत हो और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।
362 रूटों पर 4,836 निजी बसों का दावा
चाहर के अनुसार सरकार प्रदेशभर के 362 रूटों पर 4,836 निजी बसें लाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने मांग की कि इसके बजाय रोडवेज के बेड़े में 10 हजार नई बसें शामिल की जाएं। इससे यात्रियों को पर्याप्त परिवहन सुविधा मिलने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को समय पर वेतन तक नहीं दे पा रही है और अब निजी बसों को रूटों पर लाकर रोडवेज को कमजोर करने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है। कर्मचारियों ने सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की।
मंत्री आवास के घेराव के बाद बनी थी सहमति
पृथ्वी चाहर ने बताया कि फरीदाबाद में यूनियन पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें प्रदेशभर में निजी बस परमिट के विरोध में ज्ञापन देने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि रोडवेज के सांझा मोर्चा ने पहले परिवहन मंत्री के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया था। उस दौरान हुई वार्ता में रोडवेज के बेड़े में नई बसें शामिल करने और पक्की भर्ती करने पर सहमति बनी थी।
सिरसा में 24 रूटों पर 180 परमिट प्रस्तावित
आरटीए सचिव संजय बिश्नोई ने बताया कि सिरसा में भी 24 रूटों पर निजी परमिट बसें चला का प्रस्ताव है। इन रूटों के लिए 180 परमिट जारी किए जाने हैं। इसके संबंध में 30 सितंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। रोडवेज कर्मचारियों ने प्रशासन और सरकार से प्रस्तावित परमिटों पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
#sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul #inld #abhaychautala #hrroadways #hr
Sirsa, Sirsa | Sep 4, 2026