सीतामढ़ी जिले के अनुमंडलीय अस्पताल बेलसंड में आज बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा रिमोट से डायलिसिस की सुविधा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिले के सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी के साथ सांसद प्रतिनिधि ,प्रमुख और बेलसंड अनुमंडल के लोग मौजूद थे। नगर पंचायत बेलसंड के नगर अध्यक्ष रणधीर कुमार ने कहा कि अब किडनी से संबंधित लोगों को डायलिसिस के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सिविल सर्जन सीतामढ़ी डॉक्टर रविंद्र कुमार यादव ने कहा कि आज से अनुमंडलीय अस्पताल बेलसंड में तीन लोगों की डायलिसिस एक साथ करने की सुविधा हो गई है और यहां एक दिन में 6 लोगों को डायलिसिस किया जा सकता है आगे जरूरत के हिसाब से इसे और बढ़ाया जाएगा। अभी बेलसंड अनुमंडल में डायलिसिस की सुविधा होने से तीन जिलों के लोग शिवहर सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर के लोग इससे लाभान्वित होंगे ।सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह और अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा भी डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध करने पर अपनी खुशी प्रकट किया गया।