मध्य प्रदेश सरकार का नया बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 जेट भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंच गया है. विमान की मूल कीमत करीब 250 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जबकि टैक्स, बीमा और इंटीरियर सहित इसकी कुल लागत लगभग 350 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है. इस विमान में 9 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है और यह एक बार ईंधन भरने पर करीब 6,297 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य VIP इसके जरिए यात्रा करेंगे. हालांकि, विमान के संचालन से पहले DGCA की मंजूरी, पंजीयन और तकनीकी जांच जैसी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी. #MadhyaPradesh #MPNews #MohanYadav #BombardierChallenger3500 #GovernmentAircraft #BhopalNews #MadhyaPradeshGovernment #MPGovernment #PrivateJet #AircraftNews #AviationNews #BreakingNews #MPUpdate #Challenger3500