मटेरा और शंकरपुर में स्वास्थ्य केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई, कई क्लिनिक और पैथोलॉजी सील
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मटेरा और शंकरपुर चौराहे पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।
अपोलो डायग्नोस्टिक, चरक पैथोलॉजी और डिजिटल वर्ल्ड पैथोलॉजी को नियमों के उल्लंघन पर सील कर दिया गया है, जबकि नवोदय हॉस्पिटल को नोटिस थमाया गया है।
मटेरा बाजार स्थित साहू क्लिनिक और उमर क्लिनिक की भी सघन जांच की गई है।
बिना वैध लाइसेंस और मानकों के विपरीत चलने वाले किसी भी अस्पताल या पैथोलॉजी को बख्शा नहीं जाएगा।