
विश्व युवा कौशल दिवस पर आईटीआई बहराइच में सम्मान समारोह आयोजित; 13 प्रशिक्षार्थी सम्मानित।
आईटीआई बहराइच में मना विश्व युवा कौशल दिवस, MLC डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने मेधावियों को नवाजा
कौशल प्रदर्शनी और रोजगार मेले का आयोजन, 13 युवाओं को मिला सम्मान पत्र
विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) बहराइच में एक भव्य सम्मान समारोह और रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। नोडल प्रधानाचार्य स्मृति शर्मा और जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने शाल व पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ने संस्थान में लगी कौशल प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छात्रों के हुनर की जमकर तारीफ की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं की प्रतिभा निखरती है और वे रोजगार पाने के साथ-साथ रोजगार सृजनकर्ता भी बनते हैं।
10 उत्कृष्ट प्रशिक्षार्थियों को 'कौशल यूथ आइकॉन' प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
शिक्षु (Apprenticeship) योजना के 03 प्रशिक्षार्थियों को भी प्रमाण पत्र सौंपे गए।
मेले में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम के समापन पर नोडल प्रधानाचार्य स्मृति शर्मा ने मुख्य अतिथि का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।