Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap

बेहतरीन कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया जाएगा सम्मानित= उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के निरीक्षण में उपायुक्त पहुंचे बूथों पर, मतदाता सत्यापन कार्य का लिया जायजा योग्य मतदाताओं के वोट रहेंगे सुरक्षित, अपात्र नाम हटेगे : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ घर-घर पहुंच रहे बीएलओ, गणना फॉर्म भरवाकर कर रहे ऑनलाइन अपलोड जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सत्यापन कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड नंबर के अंतर्गत बूथ संख्या 111, 112 और 116 का दौरा कर बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बूथ संख्या 111 के बीएलओ राजेश कुमार, बूथ संख्या 112 के बीएलओ अनुपम तथा बूथ संख्या 116 के बीएलओ विपिन से विस्तारपूर्वक बातचीत कर पूरी प्रक्रिया को ईमानदारी पूर्ण करने की निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरण, मतदाताओं से संपर्क और ऑनलाइन अपलोडिंग प्रक्रिया की जानकारी ली तथा कार्य को पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ संपन्न करने के निर्देश दिए। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का कार्य सोमवार से प्रारंभ हो चुका है। इसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं, उन्हें भरवाकर संबंधित विवरण ऑनलाइन अपलोड भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रखा जाएगा, जबकि ऐसे नाम जो निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं या किसी अन्य स्थान पर भी दर्ज हैं, उन्हें नियमानुसार हटाया जाएगा। “एक मतदाता का नाम केवल एक ही स्थान की मतदाता सूची में होना चाहिए। निर्वाचन प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए अपात्र नामों को हटाना और पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखना हमारी प्राथमिकता है। डॉ. वशिष्ठ ने बताया कि अभियान को सफल बनाने में बीएलओ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रत्येक ब्लॉक के पांच-पांच बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और कार्य में और अधिक गुणवत्ता आएगी। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त यमुना एंक्लेव क्षेत्र में भी पहुंचे और कई मतदाताओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे बीएलओ का पूरा सहयोग करें, सही जानकारी उपलब्ध कराएं तथा गणना फॉर्म समय पर भरकर दें ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके। इस अवसर पर उपायुक्त ने एनएफई कोऑपरेटिव हाउसिंग बिल्डिंग सोसायटी के प्रधान जे.पी. गुप्ता और सचिव सतनाम सिंह भरमी से भी बातचीत की। उन्होंने बीएलओ द्वारा वितरित किए जा रहे फॉर्मों और अभियान की प्रगति के बारे में जानकारी ली। दोनों पदाधिकारियों ने बीएलओ के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि कर्मचारी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं तथा अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। जिला उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहयोग देकर लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मनदीप कुमार, निर्वाचन तहसीलदार सुरेंद्र, कानूनगो महेंद्र सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Panipat, Panipat | Jun 17, 2026

MORE NEWS

नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को करता है प्रभावित: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ

नशामुक्त भारत के लिए उठे मजबूत कदम, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिलाई शपथ

नशे के खिलाफ प्रशासन का संकल्प, युवा शक्ति बनेगी बदलाव की आधारशिला

नशे को जड़ से मिटाने का अभियान तेज, समाज को जागरूक करने का लिया प्रण

स्वस्थ युवा, सशक्त भारत का संकल्प: जिला प्रशासन ने लिया नशामुक्ति का वचन

नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जनजागरण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा नशामुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने गुरुवार को जिला सचिवालय सभागार में विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाते हुए समाज को नशे से मुक्त बनाने का संकल्प कराया।

शपथ में अधिकारियों ने यह प्रण लिया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे, बल्कि अपने परिवार, मित्रों, समुदाय तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। शपथ के दौरान यह संदेश दिया गया कि किसी भी परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से होती है और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

    इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशे की लत से युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय होता है, सामाजिक ताना-बाना कमजोर पड़ता है और अपराध जैसी समस्याओं को भी बढ़ावा मिलता है।

  उपायुक्त ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और ऊर्जा होते हैं। यदि युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में लगाएं तो देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

    उपायुक्त ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उपायुक्त ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई तभी सफल होगी जब समाज का प्रत्येक वर्ग इसमें अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।

    डॉ. वशिष्ठ ने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने विभागों में जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा दें तथा स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाएं। उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को सही दिशा देने, उन्हें खेलों एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोडऩे तथा परिवारों को जागरूक बनाने से नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ, शिक्षित और जागरूक युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकता है। इसलिए सभी नागरिकों को मिलकर यह संकल्प लेना चाहिए कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा समाज को नशे की बुराई से मुक्त कराने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।

    इस मौके पर एडीसी अंकित चौकसे,पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, एसडीएम मनदीप कुमार, सीईओ डॉ किरण, नगराधीश टीनू पोसवाल, जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीआरओ कंलब लाकड़ा, डीएसपी सतीश वत्स डीएचओ संदीप के अलावा विभिन्न विभागों से अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को करता है प्रभावित: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ नशामुक्त भारत के लिए उठे मजबूत कदम, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिलाई शपथ नशे के खिलाफ प्रशासन का संकल्प, युवा शक्ति बनेगी बदलाव की आधारशिला नशे को जड़ से मिटाने का अभियान तेज, समाज को जागरूक करने का लिया प्रण स्वस्थ युवा, सशक्त भारत का संकल्प: जिला प्रशासन ने लिया नशामुक्ति का वचन नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जनजागरण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा नशामुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने गुरुवार को जिला सचिवालय सभागार में विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाते हुए समाज को नशे से मुक्त बनाने का संकल्प कराया। शपथ में अधिकारियों ने यह प्रण लिया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे, बल्कि अपने परिवार, मित्रों, समुदाय तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। शपथ के दौरान यह संदेश दिया गया कि किसी भी परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से होती है और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशे की लत से युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय होता है, सामाजिक ताना-बाना कमजोर पड़ता है और अपराध जैसी समस्याओं को भी बढ़ावा मिलता है। उपायुक्त ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और ऊर्जा होते हैं। यदि युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में लगाएं तो देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उपायुक्त ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उपायुक्त ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई तभी सफल होगी जब समाज का प्रत्येक वर्ग इसमें अपनी जिम्मेदारी निभाएगा। डॉ. वशिष्ठ ने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने विभागों में जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा दें तथा स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाएं। उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को सही दिशा देने, उन्हें खेलों एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोडऩे तथा परिवारों को जागरूक बनाने से नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ, शिक्षित और जागरूक युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकता है। इसलिए सभी नागरिकों को मिलकर यह संकल्प लेना चाहिए कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा समाज को नशे की बुराई से मुक्त कराने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर एडीसी अंकित चौकसे,पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, एसडीएम मनदीप कुमार, सीईओ डॉ किरण, नगराधीश टीनू पोसवाल, जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीआरओ कंलब लाकड़ा, डीएसपी सतीश वत्स डीएचओ संदीप के अलावा विभिन्न विभागों से अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Panipat, Panipat | Jun 18, 2026

बड़ी जीत या समझौता? लिखित शर्तों के साथ शुरू हुए TDI किंग्सबरी के रिचार्ज
- 6 ब्लॉक्स के प्रधान अमित दहिया ने दी जानकारी।

बड़ी जीत या समझौता? लिखित शर्तों के साथ शुरू हुए TDI किंग्सबरी के रिचार्ज - 6 ब्लॉक्स के प्रधान अमित दहिया ने दी जानकारी।

Panipat, Panipat | Jun 18, 2026