
मोहन मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार....
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में जल्द ही एक बड़ी राजनैतिक सर्जरी देखने को मिल सकती है। जून माह के अंत तक मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेहद करीबी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी की एक बार फिर से मोहन कैबिनेट में वापसी हो सकती है इसके अलावा सिंधिया समर्थक विधायकों में से किसी एक विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर भी विचार किया जा सकता है।
कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में आए मंत्री विजय शाह की कुर्सी पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसके अलावा, विभागों की गोपनीय समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर विश्वास सारग राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, प्रतिमा बागरी और राधा सिंह को भी मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। और भूपेंद्र सिंह या गोपाल भार्गव में से किसी एक को मौका मिलेगा।कैलाश विजयवर्गीय को राज्यसभा भेजे जाने की प्रबल संभावना है। वहीं, वरिष्ठ मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को केंद्र में संगठन के अंदर कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
#shivpuri #monupradhan #JyotiradityaScindia Jyotiraditya M Scindia Dr Mohan Yadav Hemant Khandelwal CM Madhya Pradesh मोनू प्रधान पत्रकार कोलारस