
राज्य स्तरीय अण्डर 16 पुरुष प्रतियोगिता हेतु हनुमानगढ़ टीम का चयन ट्रायल 26 अगस्त को।
संगरिया की आवाज़।
राज्य स्तरीय अण्डर 16 पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हनुमानगढ़ जिले की प्रतिनिधि टीम के चयन हेतु चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। यह ट्रायल बुधवार, दिनांक 26 अगस्त 2026 को प्रातः 07:30 बजे से जिला क्लब क्रिकेट मैदान, हनुमानगढ़ जंक्शन में आयोजित होगा। इस दौरान खिलाड़ियों को मेडिकल परीक्षण से भी अनिवार्य रूप से गुजरना होगा।
जिला क्रिकेट संघ, हनुमानगढ़ के सचिव श्री मनीष धारणिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रायल में भाग लेने की पात्रता केवल हनुमानगढ़ जिले के मूल निवासी खिलाड़ियों की ही होगी।
उक्त चयन ट्रायल हेतु 01-09-2010 से 31-08-2012 के मध्य जन्मे खिलाड़ी ही पात्र होंगे।
इच्छुक खिलाड़ियों से अपेक्षा की जाती है कि वे समय का पालन करते हुए निर्धारित तिथि व स्थान पर प्रातः 07:30 बजे उपस्थित रहें।
ट्रायल में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को नीचे दर्शाए गए दस्तावेजों की मूल एवं स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है:
• खिलाड़ी एवं उनके पिता का मूल निवास प्रमाण पत्र / वैध पासपोर्ट
• खिलाड़ी, माता एवं पिता का आधार कार्ड (खिलाड़ी के आधार कार्ड की फोटो 01 अप्रैल 2026 या उसके बाद की हो )
• राशन कार्ड
• पिछले तीन वर्षों की शैक्षणिक अंक तालिकाएं
• हाल ही में खिंचवाई गई पासपोर्ट आकार की दो रंगीन फोटो
इसके अतिरिक्त, सभी खिलाड़ियों को ट्रायल के दौरान निर्धारित सफेद क्रिकेट किट पहनकर आना अनिवार्य होगा।
संघ ने जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
चयन समिति द्वारा चयनित टीम हनुमानगढ़ का प्रतिनिधित्व आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेगी।
संगरिया की आवाज़
District Collector & Magistrate - Hanumangarh
Blue Bells Cricket Academy 05 NTW Sangaria