मेवाड़ के दादा गणपति महोत्सव समिति द्वारा गणपति महोत्सव की तैयारी शुरू
चित्तौडगढ 1 अगस्त। हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी गणपति महोत्सव की तैयारी शुरू हो चुकी हैं मेवाड़ के दादा गणपति महोत्सव समिति द्वारा कार्य शुरू किया गया।
हजारेश्वर महादेव मंदिर के पास मंथन वाटिका जहां पर उपस्थित समस्त मेवाड़ के दादा गणपति महोत्सव समिति के कार्यकर्ता द्वारा विधि विधान से शुभारम्भ किया गया और बताया गया कि 14 फीट लम्बी प्रतिमा बनाई जाएगी और हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य प्रोग्राम की तैयारी जोरो शोरों से शुरू कर दी गई है मेवाड़ के दादा टीम के यशवंत माली, अनिल माली, अर्जुन माली, योगेश गांछा, गोविंद माली के नेतृृत्व में होगा।