गिरिडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के दलानचलखरी गांव में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक वारदात हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने घर में सो रहे पति-पत्नी पर धारदार ह,थियार से हमला कर दिया। इस हमले में 35 वर्षीय पतिया हांसदा की मौके पर ही मौ,त हो गई, जबकि उनकी पत्नी परनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पत्नी के सिर, गर्दन और हाथ में गंभीर चोटें आईं हैं और उन्हें धनबाद रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है और श,व को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण मामले की सच्चाई सामने आने की मांग कर रहे हैं।
#madhuban #couple #hamla #giridihcrime