सहारनपुर
चिलकाना में पुलिस और शातिर गौकश के बीच मुठभेड़, अरशद उर्फ बुम्बा घायलावस्था में गिरफ्तार।
गन्ने के खेत में गौकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी ने की फायरिंग।
पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में बदमाश के बाएं पैर में लगी गोली।
बुढ्ढाखेड़ा निवासी अरशद उर्फ बुम्बा को पुलिस ने मौके से दबोचा।
कब्जे से .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद।
गौकशी के उपकरण, 500 रुपये नकद और एक जिंदा गोवंश भी मिला।
औरंगजेबपुर-घाटेड़ा मार्ग पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई।
घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती।
गौकशी, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास समेत 9 से अधिक मुकदमों का आरोपी निकला अरशद।
थाना चिलकाना क्षेत्र का मामला