
113 ASI बने SI, एसएसपी शुभांक मिश्रा ने कंधों पर स्टार लगाकर किया अलंकृत
हाजीपुर। वैशाली जिले में 113 सहायक पुलिस अवर निरीक्षकों (ASI) को पुलिस अवर निरीक्षक (SI) के पद पर प्रोन्नति मिलने के बाद 25 सितंबर 2026 को पाइपिंग समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने सभी प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें अलंकृत किया।
इस अवसर पर एसएसपी ने सभी प्रोन्नत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ पद की गरिमा के अनुरूप जिम्मेदारियां और जवाबदेही भी बढ़ जाती है। उन्होंने अधिकारियों को पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने तथा आमजन के साथ संवेदनशील और शालीन व्यवहार बनाए रखने का निर्देश दिया।
एसएसपी ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, कांडों के गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने तथा पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
समारोह में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), एसडीपीओ सदर-2, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), परिचारी प्रवर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
#Vaishali #Hajipur #VaishaliPolice #SSPVaishali #ShubhanKumarMishra #PolicePromotion #ASItoSI #PoliceNews #BiharPolice #HajipurNews #YoungIndiaNews