सिरसा में कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शनः MP सैलजा बोलीं- खरगे का अपमान भाजपा की मानसिकता दर्शा रहा; कार्रवाई क्यों नहीं....
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संबोधन के बाद उसी मंच के कथित ‘शुद्धिकरण' मामले में आज शुक्रवार को कांग्रेस ने सिरसा में प्रदर्शन किया और इस घटना की निंदा की। इसका नेतृत्व सांसद कुमारी सैलजा ने किया। साथ में कालांवाली विधायक शीशपाल कहरवाला और सिरसा विधायक गोकुल सेतिया और अन्य पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।
सांसद सैलजा ने कहा कि सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए, जबकि सब पता होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में विशाल रैली
सांसद कुमारी सैलजा ने मीडिया को दिए बयान में कहा, हमारी पार्टी की उत्तराखंड के हल्द्वानी में विशाल रैली थी, जिसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संबोधन किया था। उसके चंद दिनों के बाद वहां पर ऐसे लोग आए, जो मानसिकता के शिकार है। ये आरएसएस, भाजपा की मानसिकता है, जो जातिवाद फैलाती है।
लोगों को भाई से भाई अलग करती है और उस स्थान का शुद्धिकरण करने आए। किसलिए शुद्धिकरण करने आए। हमारे नेता राष्ट्रीय उपाधि के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, क्योंकि वो एक वर्ग से आते हैं।
#sirsatody #takkartoday #instareels #tiranga #viral #instagood #Congress #gokulsetia