दस रुपये का बिस्किट, अपनों की एक पल की चूक और एक मासूम राह भटक गया। मुंगेर का यह नन्हा बच्चा NH-80 के किनारे रोते-बिलखते अपने घर की ओर चल पड़ा था।
लेकिन इंसानियत अभी जिंदा है। संजय यादव लाइन होटल के सहयोग और 'स्वजन समाचार' की त्वरित पहल ने इस लाचार बच्चे को उसकी मां की आंचल तक पहुंचा दिया।
आप सभी की सजगता और सहयोग ने एक उजड़ती हुई दुनिया को फिर से आबाद कर दिया। इस अटूट साथ के लिए स्वजन समाचार परिवार की ओर से आप सभी का अनंत धन्यवाद!
#स्वजनसमाचार
#MissingChild #motherlove