#उद्यान विभाग का भवन अधिग्रहण करने पहुंचे जिला उद्यान अधिकारी
#गजा। #नगर पंचायत गजा में #उद्यान बिभाग के नव निर्मित भवन को अधिग्रहण करने के लिए जिला उद्यान अधिकारी पंकज कुमार पटवाल आज गजा पहुंचे। यह संयोग ही रहा कि उद्यान रक्षा सचल दल के जीर्ण शीर्ण भवन में ही बैठकर उद्यान प्रभारी के रूप में गजा मे पंकज कुमार पटवाल ने कर्तव्य निष्ठा के साथ काम किया और इसी भवन के नवनिर्माण के लिए शासन से अनुरोध किया है उसी भवन को अधिग्रहण करने के लिए जिला उद्यान अधिकारी टिहरी गढ़वाल बन कर पहुंचे।
#विगत कई वर्षों तक गजा व फकोट मे सेवाएं देते हुए किसानों के हित के लिए हमेशा कार्य करते रहे, पत्रकारिता के माध्यम से मैंने भी जीर्ण शीर्ण भवन के नव निर्माण की समस्या को प्रशासन तक पहुंचाने का काम किया। भवन अधिग्रहण के समय लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जी. एस. असवाल, अबर अभियंता मातबर सिंह रावत, जिला उद्यान अधिकारी पंकज कुमार पटवाल, कार्यदायी विनोद सिंह चौहान, डीपी उनियाल, उद्यान विभाग के जोत सिंह चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उद्यान व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।