
-----प्रकाशनार्थ,-------
प्रधानमंत्री आवास योजना में पेंशनर्स ने गन्दगी के बीच किया ध्वजारोहण एंव वृक्ष वितरण समारोह, कानपुर - स्वतंत्रता -दिवस पर सेवा निवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के तत्वावधान में कानूनी सलाहकार राजेन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट के व्दारा ध्वाजारोहण एंव भव्य वृक्ष वितरण समारोह का आयोजन प्रधानमंत्री आवास योजना -भागीरथी जाह्नवी नगवां कानपुर नगर में नव विकसित कालोनी में किया गया, पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बी एल गुलाबिया ने ध्वजारोहण कर एक पेड़ मां के नाम सफेद चन्दन का लगाकर वृक्ष वितरण समारोह का शुभारंभ कर कालोनी वासियों को वृक्ष वितरण कर सम्बोधित किया कि वृक्ष ही जीवन के स्वच्छ प्राण वायु है ज्यादा तर औषधि युक्त वृक्षों को वितरित करते हुए उसके लाभों की जानकारी एसोसिएशन के मंञी रिटायर्ड वन दरोगा ने दिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना भागीरथी जाह्नवी नगवां जो विकास खण्ड -विधनू के अधिनस्थ आता है, जिसमें 2208 फ्लैट बनेहै, वहां लगभग दस हजार लोग रह रहे हैं जिनका कूड़ा करकट सड़कों पर चारों तरफ फैला हुआ, जानकारी मिली है कि वर्षों से निवास कर रहे गन्दगी में रहने को विवश हैं यहां पर किसी सफाई कर्मचारी की तैनाती सहायक विकास अधिकारी, पंचायत व्दारा नहीं किया गया सभा में कानपुर नगर के जिला अधिकारी से मांग किया गया कि इस क्षेत्र का भी निरीक्षण कर सम्बन्धित पंचायत अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई कर सफाई कर्मचारी निरन्तर तैनात करने की मांग किया, कार्यक्रम में बी एल गुलाबिया, अशोक कुमार मिश्रा, बेचे लाल कुशवाहा, सरदार इन्द्र जीत सिंह गिल, सुनील सुमन, ताराचंद, आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट,फूलचन्द, विनय पाल, राजकुमार साहू,श्याम मिलन अग्निहोत्री, विशाल शर्मा के साथ सैकड़ों लोगों ने भाग लिया