Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh

नवपदस्थापित उप विकास आयुक्त सुश्री श्वेता भारती, आईएस ने पदभार ग्रहण कर कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश सीतामढ़ी जिले की नवपदस्थापित उप विकास आयुक्त (DDC) सुश्री श्वेता भारती, आईएएस ने आज पदभार ग्रहण करने के उपरांत समाहरणालय के विमर्श कक्ष में अपनी प्रथम बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त करते हुए जिले में संचालित विकास योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का क्रियान्वयन प्राथमिकता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी विभाग बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इसके उपरांत उप विकास आयुक्त ने जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ टीबी भारत अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) एवं कार्यक्रम पदाधिकारी (PO) भी उपस्थित रहे। उन्होंने अभियान की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति एवं जनजागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। पदभार ग्रहण करने के प्रथम दिन ही उप विकास आयुक्त ने पुनौरा धाम मंदिर निर्माण परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर आहलूवालिया कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा कहा कि परियोजना का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूर्ण कराया जाए। उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिले में संचालित सभी विकास योजनाओं एवं आधारभूत संरचना से संबंधित परियोजनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करते हुए आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

Sitamarhi, Bihar | Jul 23, 2026

MORE NEWS