Public App Logo
इंसानियत के नाम पर की गई आपकी छोटी सी सहायता रौशन की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। भोलाभिटा, ठाकुरगंज निवासी 40 वर्षीय रौशन निर्माण कार्य के दौरान दूसरे मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस दुर्घटना में उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। वर्तमान में उनका उपचार Nivaan SuperSpeciality Hospital, माटीगाड़ा सिलीगुड़ी में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, रौशन के लिए शीघ्र ऑपरेशन आवश्यक है, जिस पर लगभग 12 लाख रुपये का खर्च अनुमानित है। रौशन अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं और दिहाड़ी मजदूरी के माध्यम से परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस दुर्घटना के बाद परिवार के समक्ष उपचार के लिए आवश्यक धनराशि जुटाना एक गंभीर चुनौती बन गया है। इस कठिन समय में आपकी छोटी सी सहायता रौशन और उनके परिवार के लिए आशा की किरण बन सकती है। आपसे विनम्र अनुरोध है कि दिए गए PhonePe नंबर 9973308719 या QR कोड के माध्यम से अपनी क्षमता अनुसार 50, 100, 200, 500 रुपये या यथासंभव सहयोग अवश्य करें। आपका सहयोग किसी परिवार की आजीविका बनाए रखने और एक जीवन को बचाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। कृपया इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें। कृपया सहायता करें, साझा करें और मानवता का साथ दें। - Pothia News