शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने छठ महापर्व से पहले राज्य के सभी शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मंगलवार को विकास भवन में हुई समीक्षा बैठक में वेतन भुगतान की प्रगति की समीक्षा की गई और अधिकारियों से प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया। बैठक में बताया गया कि अधिकांश शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों का वेतन जारी किया जा चुका है, जबकि शेष कर्मियों के लंबित भुगतान भी शीघ्र पूरे कर दिए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि शिक्षकों और कर्मियों को समय पर वेतन मिलना आवश्यक है और भुगतान में अनावश्यक देरी स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने अपर मुख्य सचिव सीके अनिल को संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर भुगतान प्रक्रिया को नियमित और सुव्यवस्थित करने, तथा जहां अड़चनें हैं उन्हें दूर कराने का निर्देश दिया।