वन्दे भारत लाइव न्यूज़ :पलवल में समाधान शिविर आयोजित
पलवल लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में नगराधीश प्रीति रावत ने आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नगराधीश ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति कृतसंकल्प हैं। समाधान शिविर का उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों को सीधे सुनकर उनका प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण करना है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लोगों को राहत पहुंचाई जाए और अनावश्यक रूप से किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए।
Hodal, Palwal | Aug 25, 2026