ग्वालियर की ‘Kissing Car’ पर पुलिस की कार्रवाई
ग्वालियर में इन दिनों ‘Kissing Car’ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। कार मालिक आदित्य सिकरवार की कार पर उनकी गर्लफ्रेंड ने विदेशी सोशल मीडिया ट्रेंड से प्रभावित होकर करीब 3,400 लिपस्टिक किस के निशान बनाए थे। करीब साढ़े तीन से चार घंटे की मेहनत के बाद कार सड़क पर उतरी और इसका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो ट्रैफिक पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने नंबर के आधार पर कार की पहचान की। इसके बाद थाटीपुर इलाके में कार को रोककर ₹5,500 का चालान किया गया। पुलिस ने कार पर बने सभी किस के निशान भी साफ करवाए।
#Gwalior #KissingCar #TrafficPolice #ViralVideo #MadhyaPradesh