समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1185,
दिनांक:-22/08/2026,
==================
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला चयन समिति की बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में आहूत की गई।जिसमें नए जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं की अनुज्ञप्ति के लिए अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी एवं वायसी द्वारा प्राप्त औपबंधिक मेधा सूची पर गहन विचार-विमर्श किया गया। विचारोंपरांत चयन समिति द्वारा सर्व सहमति से सूची को अनुमोदित किया गया। अनुमोदनों उपरांत औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित की गई है।
यह सूची अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी और वायसी के सूचना पट्ट के साथ साथ साथ पूर्णिया जिला के एन आई सी के वेबसाइट तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी के सूचना पट्ट पर प्रकाश की गई है।
अनुमंडल वायसी एवं अनुमंडल बनमनखी के संबंधित आवेदक सूची को अनुमंडल बायसी एवं बनमनखी कार्यालय के सूचना पट्ट पर देख सकते हैं।
आवेदक प्रकाशित मेधा सूची पर दवा आपत्ति दिनांक 28.8.26 तक जिला आपूर्ति पदाधिकारी पूर्णिया के कार्यालय एवं उनके ईमेल:- mail2dsopurnea@gmail.com पर दावा आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
Purnia, Bihar | Aug 22, 2026