➡️ जिले में पिछले 24 घंटे में औसतन 9.6 मिमी वर्षा दर्ज, अब तक औसतन 262.5 मिमी वर्षा दर्ज
जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान औसतन 9.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक, भू-अभिलेख ने बताया कि 7 जुलाई प्रातः 8 बजे से 8 जुलाई प्रातः 8 बजे तक जिले के विभिन्न वर्षामापी केंद्रों पर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
उन्होंने बताया कि बैतूल में 2.2 मिमी, घोड़ाडोंगरी में 35.0 मिमी, चिचोली में 6.0 मिमी, शाहपुर में 21.0 मिमी, मुलताई में 11.6 मिमी, प्रभात पट्टन में 0.0 मिमी, आमला में 0.0 मिमी, भैंसदेही में 5.0 मिमी, आठनेर में 0.0 मिमी तथा भीमपुर में 15.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले में वर्षा ऋतु 2026-27 में अब तक औसतन 262.5 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul