पुलिस पेंशनर्स के साथ एएसपी अमेठी ने की बैठक, साइबर ठगी से बचने को किया जागरूक
अमेठी। पुलिस कार्यालय गौरीगंज स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी की। बैठक में पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान के सदस्यों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस दौरान पेंशनर्स को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर ठगी से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। एएसपी ने बताया कि फर्जी ट्रेजरी अधिकारी या पुलिस कर्मी बनकर पेंशन रोकने का डर दिखाकर ओटीपी और व्यक्तिगत जानकारी मांगने वाले ठगों से सावधान रहें और किसी भी अनजान कॉल पर अपनी जानकारी साझा न करें।
#AmethiPolice #AmethiNews #CyberAwareness #PolicePensioners #Gauriganj #UttarPradeshPolice #CyberFraudAwareness
Amethi, Amethi | Jul 17, 2026