
फर्जी कॉल सेंटर चलाकर विदेशी नागरिको की फ्लाईट बुकिंग की फर्जी बैवसाईट बनाकर डॉलर की ठगी करने का मामला
गिरोह मे शामिल रहे छह आरोपी और गिरफ्तार
संक्षिप्त हालात:-
रोहतक पुलिस की थाना साईबर की टीम ने फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से विदेशी नागरिको की फ्लाईट बुंकिग के नाम पर फर्जी वेबसाईट बनाकर डॉलर की ठगी करने के मामले मे शामिल रहे छह आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 25.09.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गांव सुन्दरपुर मे बिना किसी अनुमति के फर्जी काल सैन्टर चलाकर USA नागरिको को फ्लाईट बुकिंग की फर्जी वैबसाईड बनाकर डॉलर की ठगी कर रहे है। सुचना के आधार पर तुरंत कार्यवाही करते हुये पीएसआई पवन के नेतृत्व मे छापेमारी के लिये साईबर थाना रोहतक की टीम का गठन किया गया। गांव सुन्दरपुर खेतो मे स्थित फार्म मे दो युवक मोबाइल पर व एक युवक लैपटाँप पर व एक अन्य युवक ईयरफोन लगाकर बातचीत अंग्रेज़ी भाषा में विदेशी नागरिकों को ठगने के लिए बातें कर रहे थे। पुलिस टीम द्वारा चारो युवको को काबू किया गया। चारो युवको की पहचान अमन पुत्र पेवन्द्र निवासी पंजाब, अभिषेक पुत्र धनजंय निवासी पंजाब, आकाश पुत्र अशोक निवासी झज्जर व नितिन पुत्र मुकेश निवासी झज्जर के रुप मे हुई। युवको से एक लैपटाँप, पांच मौबाईल फोन बरामद किये गये। आरोपियों के ख़िलाफ़ थाना साईबर में अभियोग अंकित किया गया।
दौराने जांच दिनांक 01.10.2026 को आरोपी रोहित पुत्र औमप्रकाश निवासी दिल्ली, वरुण पुत्र अरुण निवासी उतर प्रदेश, अमित पुत्र प्रेमचन्द निवासी दिल्ली, तौरेन्ज पुत्र साबीर निवासी दिल्ली, सागर पुत्र प्रेमचन्द निवासी गुरुग्राम व हरिश पुत्र राजबीर निवासी फरिदाबाद को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह मे शामिल रहे पांच आरोपी पहले गिरफ्तार किये जा चुके है। आरोपियो से गहनता से पुछताछ कि जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी-
1. रोहित पुत्र औमप्रकाश निवासी दिल्ली ।
2. वरुण पुत्र अरुण निवासी उतर प्रदेश ।
3. अमित पुत्र प्रेमचन्द निवासी दिल्ली ।
4. तौरेन्ज पुत्र साबीर निवासी दिल्ली ।
5. सागर पुत्र प्रेमचन्द निवासी गुरुग्राम।
6. हरिश पुत्र राजबीर निवासी फरिदाबाद।
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 134 दिनांक 25.09.2026 धारा 318(4),336(3),338,340(2),61(2) बीएनएस थाना साईबर रोहतक।
Uklana, Hissar | Oct 4, 2026