राज्यपाल डॉ. सुधा यादव पहुंची कर्नाटक, केआईएएल एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम जी. परमेश्वर ने किया भव्य स्वागत
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार
कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव के बेंगलुरु पहुंचने पर केआईएएल (KIAL) एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। हवाई अड्डे पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर, मंत्री के.एच. मुनियप्पा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय नेताओं ने भी नवनियुक्त राज्यपाल का अभिनंदन किया। डॉ. सुधा यादव के आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में विशेष तैयारियाँ और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। यहां बता दें कि हरियाणा के रेवाड़ी निवासी डॉक्टर सुधा यादव को हाल ही में कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। वह पूर्व में महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं।
Rewari, Rewari | Oct 16, 2026