सेवासेतु केंद्रों की व्यवस्थाएं होंगी बेहतर, नागरिकों को मिलेंगी सरल और त्वरित ऑनलाइन सेवाएं। केंद्र प्रबंधकों को त्रुटिरहित आवेदन, आवश्यक दस्तावेजों और सेवा प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। सभी केंद्रों में निर्धारित सेवा शुल्क की सूची प्रदर्शित करने और नागरिकों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।